Video: 4 फुट बर्फ में पैदल चल बहाल की पेयजल योजना, वीडियो हो रहा वायरल

शिमला जिले में भी ऐसे ही दो जांबाज कर्मचारी चार फुट बर्फ के बीच तीन किलोमीटर पैदल पहाड़ी चढ़ाई कर गांव तक पहुंचे और शाम तक पेयजल योजना बहाल कर लोगों को राहत दिलाई। वीडियो जिला शिमला के के दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार (रोहड़ू) का है। डोडरा-क्वार इलाके में जनवरी के आखिर में भारी बर्फबारी हुई। 23 जनवरी को करीब पौने तीन फुट बर्फ गिरी और फिर 27 जनवरी को डेढ़ से दो फुट तक और बर्फ पड़ गई। ये वीडियो डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है और कर्मवीर कर्मचारी की प्रशंसा की जा रही है।

Video: 4 फुट बर्फ में पैदल चल बहाल की पेयजल योजना, वीडियो हो रहा वायरल #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 30, 2026, 20:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: 4 फुट बर्फ में पैदल चल बहाल की पेयजल योजना, वीडियो हो रहा वायरल #VaranasiLiveNews