शामली: छह राज्यों में साइबर ठगी से जुड़े 17 केस, म्यूल खाते खुलवाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

शामली साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खाते खुलवाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को हर महीने 10 हजार रुपये देने का लालच देकर बैंक खाते खुलवाते थे और उनसे जुड़े दस्तावेज, एटीएम कार्ड व पासबुक अपने कब्जे में ले लेते थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में किया जाता था। जांच में संबंधित खाते से दिल्ली, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और तेलंगाना समेत विभिन्न राज्यों में साइबर धोखाधड़ी की 17 शिकायतें जुड़ी मिली हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुदस्सिर उर्फ राजा, परवेज और शाकिब के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मामले में वसीम नाम के एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों से बैंक खाते और वित्तीय दस्तावेज किसी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए न देने तथा साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की अपील की है।

शामली: छह राज्यों में साइबर ठगी से जुड़े 17 केस, म्यूल खाते खुलवाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 14:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


शामली: छह राज्यों में साइबर ठगी से जुड़े 17 केस, म्यूल खाते खुलवाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार #VaranasiLiveNews