Shahjahanpur News: कोचिंग सेंटरों में आग से बचाव के इंतजाम नहीं, 25 संचालकों को नोटिस जारी
शाहजहांपुर में अग्निशमन विभाग की टीम ने शनिवार को कई कोचिंग सेंटरों की जांच की। टीम को कुछ कोचिंग सेंटर में व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिलीं। एफएसओ के अनुसार, अभी तक 25 कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। करीब तीन बजे से अग्निशमन विभाग की टीम ने अभियान प्रारंभ किया। एफएसओ डॉ. बीएन पटेल ने बताया कि टीम सबसे पहले लकड़ी मंडी स्थित बाला जी कोचिंग सेंटर व अभिषेक कोचिंग क्लासेस में पहुंची। भूतल पर बनीं कोचिंग में एक अग्निशमन यंत्र मिला है। इसके बाद ताजूखेल स्थित इनोवेटिव कोचिंग क्लासेस में तीन अग्निशमन यंत्र उपलब्ध मिले हैं। यहां पर आग से बचाव के संसाधन मिले हैं। इसी मोहल्ले में देवेश त्रिपाठी कोचिंग सेंटर में आग लगने पर बचाव की कोई व्यवस्था नहीं थी। टीम ने एनटीएनएस कोचिंग, ब्रेन प्लस कोचिंग सेंटर, प्रखर इंग्लिश प्वाइंट आदि का निरीक्षण किया।
Shahjahanpur News: कोचिंग सेंटरों में आग से बचाव के इंतजाम नहीं, 25 संचालकों को नोटिस जारी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 20:28 IST
Shahjahanpur News: कोचिंग सेंटरों में आग से बचाव के इंतजाम नहीं, 25 संचालकों को नोटिस जारी #VaranasiLiveNews
