रामनगर–पड़ाव मुख्य मार्ग पर 15 दिनों से जमा है सीवर, ईंट रखकर आ जा रहे लोग; VIDEO

रामनगर–पड़ाव फोरलेन मार्ग पर भोजपुर गांव के पास मुख्य सड़क पर पिछले 15 दिनों से गांव का सीवर पानी बह रहा है। नाला जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल गया है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय ग्रामीणों सुरेश, अवनीश और गोपाल ने बताया कि सड़क पर सीवर बहने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में ग्रामीण सीवर के पानी में ईंटें रखकर घरों तक पहुंच रहे हैं। लगातार बह रहे गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि फोरलेन जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर इस तरह की स्थिति होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से नाला साफ कर सीवर की समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।

रामनगर–पड़ाव मुख्य मार्ग पर 15 दिनों से जमा है सीवर, ईंट रखकर आ जा रहे लोग; VIDEO #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 22, 2026, 12:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रामनगर–पड़ाव मुख्य मार्ग पर 15 दिनों से जमा है सीवर, ईंट रखकर आ जा रहे लोग; VIDEO #VaranasiLiveNews