करनाल: 10वीं हिंदी का आसान पेपर वहीं, 12वीं के केमिस्ट्री के पेपर ने बढ़ाई मुश्किलें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थियों ने पेपर को सरल और सिलेबस आधारित बताया। अधिकांश प्रश्न सीधे थे और लेखन खंड भी स्पष्ट विषयों पर आधारित रहा। छात्रों का कहना है कि तैयारी के अनुसार प्रश्न आए, जिससे अच्छे अंक आने की उम्मीद मजबूत हुई है। कई विद्यार्थियों ने पूर्ण अंक मिलने की संभावना भी जताई। वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की केमिस्ट्री परीक्षा छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुई। परीक्षार्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र अपेक्षा से कठिन था और कुछ सवाल 12वीं के स्तर से भी अधिक गहन लगे। न्यूमेरिकल प्रश्न लंबे थे और अवधारणात्मक भाग ने सोचने पर मजबूर किया। समय प्रबंधन भी कई छात्रों के लिए बड़ी चुनौती रहा, जिससे परीक्षा केंद्रों के बाहर पेपर की कठिनाई को लेकर चर्चा होती रही।

करनाल: 10वीं हिंदी का आसान पेपर वहीं, 12वीं के केमिस्ट्री के पेपर ने बढ़ाई मुश्किलें #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 17:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


करनाल: 10वीं हिंदी का आसान पेपर वहीं, 12वीं के केमिस्ट्री के पेपर ने बढ़ाई मुश्किलें #VaranasiLiveNews