सरबत दा भला ट्रस्ट की प्रभावित विवाह योजना, 300 बेटियों के शादी करवाएगी संस्था
अपनी विशिष्ट सेवा कार्यशैली और खुले दिल के कारण पूरी दुनिया में अलग पहचान बना चुके सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा, ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. एस.पी. सिंह उबराए के संरक्षण में शुरू की गई बाढ़ प्रभावित विवाह योजना के अंतर्गत आज अमृतसर ज़िले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न परिवारों की 8 और बेटियों के विवाह के लिए सहायता स्वरूप एक-एक लाख रुपये के चेक शगुन के रूप में प्रदान किए गए।इस सेवा कार्य को संपन्न कराने के लिए विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंचे डॉ. एस.पी. सिंह उबराए ने बातचीत के दौरान बताया कि ट्रस्ट द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों की बेटियों के विवाह कराने के निर्णय के तहत आज अमृतसर ज़िले की 8, तरनतारन की 27 और फिरोज़पुर की 21 बेटियों के परिवारों को विवाह हेतु एक-एक लाख रुपये दिए गए हैं। इसके साथ ही अब तक ट्रस्ट द्वारा कुल 92 बेटियों के विवाह संपन्न हो चुके हैं।
सरबत दा भला ट्रस्ट की प्रभावित विवाह योजना, 300 बेटियों के शादी करवाएगी संस्था #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 23, 2026, 16:31 IST
सरबत दा भला ट्रस्ट की प्रभावित विवाह योजना, 300 बेटियों के शादी करवाएगी संस्था #VaranasiLiveNews
