बहादुरगढ़ में अर्धनग्न होकर सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जताया रोष, हड़ताल का 31वां दिन
अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल शनिवार को 31वें दिन भी जारी रही। बहादुरगढ़ में कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के गेट से प्रदर्शन शुरू किया। इसके बाद कबाड़ी मार्केट होते हुए लाल चौक पहुंचे और वहां सरकार के खिलाफ शोक, विरोध और रोष प्रदर्शन किया। बाद में प्रदर्शनकारी वापस नगर परिषद कार्यालय के गेट पर पहुंचे। कर्मचारियों ने शहरवासियों से भी आंदोलन में सहयोग देने की अपील की। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 के समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा बंद करना, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करना, HKRN को भंग करना और 17 मांगों पर बनी सहमति का पत्र जारी करना शामिल है। कर्मचारियों का आरोप है कि 6 अगस्त से आंदोलन जारी है, लेकिन सरकार ने अब तक मांगों को लेकर कोई पत्र जारी नहीं किया और न ही संगठन को बातचीत के लिए बुलाया है। इसी कारण हड़ताल लगातार बढ़ाई जा रही है। प्रदर्शन की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। प्रदर्शन में पे-रोल कर्मचारियों के साथ ठेके पर कार्यरत सैकड़ों सफाई कर्मचारी भी शामिल हुए।
बहादुरगढ़ में अर्धनग्न होकर सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जताया रोष, हड़ताल का 31वां दिन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 05, 2026, 14:28 IST
बहादुरगढ़ में अर्धनग्न होकर सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जताया रोष, हड़ताल का 31वां दिन #VaranasiLiveNews
