सुल्तानपुर में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पर्यावरण पार्क में लोगों के साथ किया योग
सुल्तानपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रविवार को पहुंचे प्रदेश के कृषि, विपणन, निर्यात प्रोत्साहन राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पर्यावरण पार्क में सुबह अधिकारियों, कर्मचारियों व पार्टी नेताओं के साथ योग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए योग के महत्व को बताया। मीडिया से बातचीत करते हुए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर करारा व्यंग कसा। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
सुल्तानपुर में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पर्यावरण पार्क में लोगों के साथ किया योग #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 16:08 IST
सुल्तानपुर में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पर्यावरण पार्क में लोगों के साथ किया योग #VaranasiLiveNews
