VIDEO: नैनीताल खेल मैदान पर अफवाहों का खंडन, खेल विभाग कराएगा क्रिकेट प्रतियोगिता

नैनीताल जिले में खेल विभाग की ओर से खेल मैदान की घेराबंदी करने, आमजन के प्रवेश पर प्रतिबंध लगने की बातें अफवाह के रूप में फैलाई जा रही हैं। अब तक जो व्यवस्था है वही व्यवस्था यथावत सुचारू रहेगी। जल्द ही जिला प्रशासन की मौजूदगी में नैनीताल के ऐतिहासिक खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। यह बातें खेल विभाग की सहायक निदेशक राशिका सिद्दीकी ने कही। खेल मैदान में स्वामित्व को लेकर नगर पालिका, डीएसए व खेल विभाग विभाग के मध्य उपजे विवाद के संबंध में सोमवार को नैनीताल पहुंचकर सहायक निदेशक खेल राशिका सिद्दीकी ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट किया नैनीताल के मैदान को खेल विभाग को 30 वर्ष की लीज पर देने का निर्णय 27 जनवरी वर्ष 2025 को शहरी विकास सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। उसके तुरंत बाद नगर पालिका व खेल विभाग के बीच अनुबंध हुआ। राशिका सिद्दीकी ने कहा की खेल विभाग, एसडीए नैनीताल व विधायक सरिता आर्या ने नगर पालिका व डीएसए से कहा है वे संयुक्त रूप से पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता करें लें। लेकर पालिका व डीएसए आगे नहीं आया। अब खेल विभाग खिलाड़ियों के हित को देखकर यहां प्रतियोगिता आयोजित कराएगा। इस मौके पर डीएसओ निर्मला पंत मौजूद रही।

VIDEO: नैनीताल खेल मैदान पर अफवाहों का खंडन, खेल विभाग कराएगा क्रिकेट प्रतियोगिता #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 16:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: नैनीताल खेल मैदान पर अफवाहों का खंडन, खेल विभाग कराएगा क्रिकेट प्रतियोगिता #VaranasiLiveNews