रायबरेली: दिल्ली के आकाश बने दंगल केसरी, फाइनल मुकाबले में मनोज को हराया

जिले के खीरो क्षेत्र के मेडौली गांव में शनिवार को आयोजित बाबा निर्मल दास कुस्ती दंगल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। फाइनल मुकाबले में दिल्ली के पहलवान आकाश व गोरखपुर के पहलवान मनोज के मध्य हार जीत का निर्णय नहीं हुआ । जिसके बाद कमेटी व मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष खीरों शिवराम सिंह द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन व अंकों के आधार पर आकाश दिल्ली को दंगल केसरी का खिताब दिया गया । प्रतियोगिता में पलटी खेड़ा के पहलवान जयशंकर ने गोरखपुर के पहलवान विजय को हराकर भाजपा मंडल अध्यक्ष खीरो संतोष पासी से द्वितीय पुरुस्कार प्राप्त किया 7मेडौली गांव में आयोजित बाबा निर्मल दास कुस्ती दंगल प्रतियोगिता में गोरखपुर , पलटी खेड़ा , बांदा , मेरठ , संतकवीर नगर ,अयोध्या , कानपुर , लखनऊ , सुपाशी बदरका उन्नाव , बहराइच , फतेहपुर , आदि के लगभग 50 पहलवानों ने भाग लिया ।

रायबरेली: दिल्ली के आकाश बने दंगल केसरी, फाइनल मुकाबले में मनोज को हराया #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 13, 2025, 19:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रायबरेली: दिल्ली के आकाश बने दंगल केसरी, फाइनल मुकाबले में मनोज को हराया #VaranasiLiveNews