रायबरेली में स्वगणना अभियान के तहत बीडीओ व नगर पंचायत अध्यक्ष ने डेटा किया ऑनलाइन दर्ज

रायबरेली में स्वगणना अभियान के तहत शुक्रवार को लालगंज ब्लॉक कार्यालय और नगर पंचायत में कार्यक्रम आयोजित कर अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज की। लोगों से भी स्वगणना में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ समेत कर्मचारियों ने स्वगणना प्रक्रिया शुरू की। बीडीओ ने कर्मचारियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी अभियान से जोड़ने की बात कही। नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने सभासदों और कर्मचारियों से वार्ड स्तर पर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक बिना किसी झिझक के स्वयं अपनी गणना करे। सही जानकारी देने से सरकार को विकास योजनाएं बनाने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक निर्मल अवस्थी, अरविंद, सीमा, हिमांशु, अनिल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

रायबरेली में स्वगणना अभियान के तहत बीडीओ व नगर पंचायत अध्यक्ष ने डेटा किया ऑनलाइन दर्ज #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 17:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रायबरेली में स्वगणना अभियान के तहत बीडीओ व नगर पंचायत अध्यक्ष ने डेटा किया ऑनलाइन दर्ज #VaranasiLiveNews