Rampur Bushahr: बुशहर रियासत का ऐतिहासिक फाग मेला शुरू, नाचते गाते हुए श्रद्धालुओं के साथ पहुंच रहे देवता

बुशहर रियासत का प्राचीन एवं ऐतिहासिक फाग मेला वीरवार से शुरू हो गया। रामपुर के राज दरबार परिसर में चार दिन तक जिला स्तरीय फाग मेला ढोल-नगाड़ों की थाप, पारंपारिक वाद्ययंत्रों की ध्वनियों और नाटियों से सजेगा। इस बार कुल्लू और शिमला जिले के 21 देवी-देवता शिरकत कर रहे है। मंगलवार को देवताओं का पहुंचना शुरू हो गया।देवताओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी नाचते गाते हुए पहुंच रहे है। नगर परिषद की ओर से देवी-देवताओं का पदम महल के प्रवेशद्वार पर भव्य स्वागत किया जा रहा है। अगले तीन दिन रामपुर शहर में रोजाना देवताओं की शोभायात्रा निकाली जाएगी। नगर परिषद ने देवी-देवताओं के ठहरने और खाने की उचित व्यवस्था कर ली है। अधिकतर देवी-देवता शहर के मंदिरों में ठहरेंगे।

Rampur Bushahr: बुशहर रियासत का ऐतिहासिक फाग मेला शुरू, नाचते गाते हुए श्रद्धालुओं के साथ पहुंच रहे देवता #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 09:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Rampur Bushahr: बुशहर रियासत का ऐतिहासिक फाग मेला शुरू, नाचते गाते हुए श्रद्धालुओं के साथ पहुंच रहे देवता #VaranasiLiveNews