Rampur Bushahr: ठियोग क्षेत्र में कमर्शियल गैस सिलिंडरों की भारी कमी, बंद होने लगे ढाबे

मध्य-पूर्व में चल रहे ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और युद्ध का असर अब देश के छोटे कस्बों तक दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में ठियोग क्षेत्र में कमर्शियल गैस सिलिंडरों की भारी कमी के कारण कई होटल और ढाबे बंद हो गए हैं। ठियोग के रहीघाट, जनोगघाट, बेखलटी , मतियाना और आसपास के इलाकों में कई होटल व ढाबों पर ताले लग चुके हैं। होटल संचालकों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से कमर्शियल गैस सिलिंडर समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे खाना बनाना मुश्किल हो गया है और उन्हें कारोबार बंद करने की नौबत आ गई है।

Rampur Bushahr: ठियोग क्षेत्र में कमर्शियल गैस सिलिंडरों की भारी कमी, बंद होने लगे ढाबे #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 13:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Rampur Bushahr: ठियोग क्षेत्र में कमर्शियल गैस सिलिंडरों की भारी कमी, बंद होने लगे ढाबे #VaranasiLiveNews