Rampur Bushahr: कृष्ण नेगी बोले- वीरभद्र सिंह ने निस्वार्थ भावना से प्रदेश भर में किया एक समान विकास

राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की 93वीं जयंती सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम के तहत खनेरी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। अस्पताल में लंगर भी लगाया गया। राज दरबार परिसर में भी लंगर का आयोजन किया गया और जगह-जगह प्रसाद बांटा गया। यह बात फाउंडेशन के सदस्य कृष्ण नेगी ने प्रेसवार्ता में कही। कृष्ण नेगी ने कहा कि वीरभद्र सिंह पूरे हिमाचल को अपना घर मानते थे और प्रदेश भर में उन्होंने एक समान विकास किया। उनका राजनीतिक जीवन 60 साल रहा, जिसमें उन्होंने देश और प्रदेश की सेवा की। प्रदेश भर में शिक्षा, सडक़, स्वास्थ्य, बागवानी और संस्कृति को बढ़ावा देना सहित अन्य क्षेत्रों में विकास वीरभद्र की देन है। उन्होंने बिना किसी भेदभाव से कार्य किया। इसलिए वह हिमाचल प्रदेश के लोगों के दिलों में राज करते हैं और उन्हें हिमाचल प्रदेश का निर्माता भी कहा जाता है। कृष्ण नेगी ने कहा कि उनसे हमारे जीवन में यह सीख मिलती है कि यदि हमें भी जीवन में अच्छा करने का मौका मिले तो उनकी तरह निस्वार्थ भावना से, बिना किसी छल कपट से, बिना किसी क्षेत्रवाद की भावना से और बिना भेदभाव के प्रदेश भर में कार्य करें, ताकि सभी विकास की दृष्टि से आगे बढ़े। इस मौके पर मुकेश शर्मा, सुदेश कायथ और अमन मेहता मौजूद रहे।

Rampur Bushahr: कृष्ण नेगी बोले- वीरभद्र सिंह ने निस्वार्थ भावना से प्रदेश भर में किया एक समान विकास #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 14:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Rampur Bushahr: कृष्ण नेगी बोले- वीरभद्र सिंह ने निस्वार्थ भावना से प्रदेश भर में किया एक समान विकास #VaranasiLiveNews