Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में एबीवीपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
रामपुर कॉलेज में एबीवीपी ने लंबे समय से चल रही समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। इकाई के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी रामपुर इकाई ने प्रदेश स्तरीय विभिन्न मांगों और अन्य मुद्दों को लेकर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से इकाई ने छात्र संघ चुनाव बहाली, राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूर्ण रूप से लागू करने, सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने और प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में हो रहे शिक्षा के व्यापारीकरण को तत्काल बंद करने की मांग उठाई। वहीं, प्रदेश के विश्वविद्यालय में मूल्यांकन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने, विद्यार्थी परिषद ने रामपुर के पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय परिसर के मुख्य द्वार तक पैदल पथ का निर्माण करने की पुरजोर मांग रखी। कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर रोजाना छात्र और छात्राओं सहित हजारों लोगों को खतरे के साये में आवाजाही करनी पड़ रही है। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष आदित्य ने कहा कि प्रदेश सरकार जब सत्ता में आई थी, तब विभिन्न चुनावी सभाओं और मंचों से 58 साल की पक्की नौकरी, सुदृढ़ शिक्षा और कानून व्यवस्था के वादे प्रदेश की जनता से किए थे, लेकिन आज प्रदेश की शिक्षा, कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों को जल्द प्रदेश सरकार ने मांगें पूरी नहीं की तो विद्यार्थी परिषद समूचे प्रदेश से विद्यार्थियों को साथ लेकर विधानसभा का घेराव करेगी, जिसकी जिम्मेवारी इस सरकार की होगी।
Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में एबीवीपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 15:36 IST
Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में एबीवीपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा #VaranasiLiveNews
