VIDEO: रामनगर में लगा लंबा जाम, लोग परेशान

सोमवार को रामनगर के विभिन्न स्थानों पर जाम की स्थिति रही। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना। सुबह से ही जगह-जगह लग रहे जाम से लोगों को देर शाम के बाद राहत मिली। दिल्ली, यूपी समेत अन्य राज्यों से वीकेंड पर रामनगर आए पर्यटक सोमवार सुबह से वापस लौटने शुरू हुए। जिसके चलते सुबह 10 बजे से रामनगर की लखनपुर चुंगी, रानीखेत रोड, भगवानीगंज चौराहे, कोसी बैराज समेत अन्य स्थानों पर गाड़ियो का लंबा जाम लग गया। कोसी बैराज में पुलिस की ग़ैर मौजूदगी के चलते लोग ग़लत साइड से वाहनो डालते रहे। भीषण जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची। जिसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। वही शहर भर में जाम की समस्या से लोगों को देर शाम तक राहत मिली। सीओ सुमित पांडेय ने बताया कि जाम की समस्या को देखते हुए लखनपुर और भवानीगंज पर डायवर्जन किया गया था। इसके साथ ही अधिक जाम लगने की स्थिति पर ट्रैफ़िक को वन किया गया।

VIDEO: रामनगर में लगा लंबा जाम, लोग परेशान #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 28, 2026, 12:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: रामनगर में लगा लंबा जाम, लोग परेशान #VaranasiLiveNews