रामलाल मार्कंडेय बोले- 12 जिलों में संगठन खड़ा कर बनाएंगे नई पार्टी

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से करीब दो वर्ष पहले ही जोर पकड़ चुकी तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट आखिर पुख्ता हो गई है। पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने हमीरपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान नई राजनीतिक पार्टी के गठन की तैयारियों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 12 जिलों में प्रभावशाली नेताओं से संपर्क कर संगठन खड़ा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शादी समारोह में शामिल होने के बहाने हमीरपुर पहुंचे मार्कंडेय ने बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तीसरे मोर्चे की योजनाओं पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि संभावित तीसरे मोर्चे में कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और विभिन्न दलों से जुड़े वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं। इसके लिए प्रदेशभर में नेताओं और कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क किया जा रहा है। मार्कंडेय ने बताया कि वह प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर लोगों की नब्ज टटोल रहे हैं। अब तक कुल्लू, मंडी, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं, जबकि आगामी दिनों में कांगड़ा और चंबा जिलों का दौरा भी प्रस्तावित है। इसके अलावा सोलन, सिरमौर और हमीरपुर में भी प्रभावशाली लोगों से संपर्क कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

रामलाल मार्कंडेय बोले- 12 जिलों में संगठन खड़ा कर बनाएंगे नई पार्टी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 11, 2026, 19:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रामलाल मार्कंडेय बोले- 12 जिलों में संगठन खड़ा कर बनाएंगे नई पार्टी #VaranasiLiveNews