फतेहाबाद के टोहाना में बारिश के पानी से शहर में जलभराव
शहर में देर रात हुई तेज बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बारिश के चलते रतिया रोड, दमकोरा रोड और जमालपुर रोड पर घुटनों तक पानी भर गया। सड़कों पर जलभराव से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। शहर के रामनगर, अनाज मंडी, आजाद नगर, सदर थाना एरिया, हिसार रोड और भूना रोड पर भी हालात बदतर रहे। दुकानों और घरों में पानी घुसने से लोग रातभर परेशान रहे। नालियों की सफाई न होने से पानी निकासी ठप रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद हर साल दावे करती है, लेकिन हर बारिश में शहर तालाब बन जाता है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वालों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। शहर में करोड़ों रुपए की लागत से जल निकासी के दावे किए गए थे जो पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहे है।
फतेहाबाद के टोहाना में बारिश के पानी से शहर में जलभराव #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 10:04 IST
फतेहाबाद के टोहाना में बारिश के पानी से शहर में जलभराव #VaranasiLiveNews
