गैस के लिए मची होड़, वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें, VIDEO
चंदौली जिले में एलपीजी गैस को लेकर उपभोक्ताओं में इन दिनों भारी अफरा-तफरी का माहौल है। गैस वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें लग रही हैं और लोग सिलेंडर लेने के लिए कड़ी धूप में घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। चकिया गैस वितरण केंद्र पर गुरुवार को हालात ऐसे रहे कि बुजुर्ग दंपत्ति, महिलाएं और युवतियां तक गैस सिलेंडर लेकर दौड़ती नजर आईं। यहां गैस लेने के लिए करीब 50 से 60 मीटर लंबी कतार लगी रही। उपभोक्ता हाथों में खाली सिलेंडर लिए धूप में खड़े रहे। स्थिति को देखते हुए गैस वितरण के दौरान पुलिसकर्मी को भी तैनात किया गया था। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले उन्हें होम डिलीवरी से गैस सिलेंडर मिल जाता था, लेकिन अब वितरण केंद्र पर आकर घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के अचानक बड़ी संख्या में आने से भी गैस की मांग बढ़ गई है।
गैस के लिए मची होड़, वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें, VIDEO #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 16:07 IST
गैस के लिए मची होड़, वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें, VIDEO #VaranasiLiveNews
