VIDEO: गंदगी को लेकर पूरे देश भर में चर्चित हुई पुवायां तहसील, आज भी नहीं सुधरी व्यवस्थाएं

शाहजहांपुर जिले की पुवायां तहसील परिसर में खुले में टॉयलेट करने, छुट्टा पशु घूमने और गंदगी को लेकर पूरे देश भर में चर्चित हो गई थी। उस तहसील परिसर में एक साल के बाद भी अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को सुधारने की जरूरत नहीं समझी है। यहां लोग खुले में आज भी टॉयलेट जा रहे हैं, तहसील परिसर में खुले में छुट्टा पशु घूम रहे हैं, भवन में जीने की सीढ़ियां गुटखे की पीक से रंगी हैं। शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने औचक निरीक्षण भी किया और इन समस्याओं पर सुधार कराने की बात कही। बता दें कि 29 जुलाई को पुवायां तहसील में एसडीएम का पदभार ग्रहण करने वाले आईएएस रिंकू सिंह राही ने गंदगी को लेकर वकीलों के सामने उठक बैठक लगाई थी और वीडियो वायरल होने से देश भर में पुवायां तहसील की गंदगी चर्चा का विषय बन गई थी।

#CityStates #Shahjahanpur #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 15:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




VIDEO: गंदगी को लेकर पूरे देश भर में चर्चित हुई पुवायां तहसील, आज भी नहीं सुधरी व्यवस्थाएं #CityStates #Shahjahanpur #VaranasiLiveNews