Mandi: आंबेडकर भवन को गिराने के प्रस्ताव का विरोध, धर्मपुर भाजपा ने सजाओ पिपलू में दिया धरना

धर्मपुर (मंडी)। ग्राम पंचायत सजाओपिपलू में डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन को जल जीवन मिशन के तहत प्रस्तावित निर्माण कार्य के लिए गिराने और भवन का नाम हटाकर बैडमिंटन हॉल बनाने के प्रस्ताव के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर के नेतृत्व में किया। संघर्ष समिति ने उपायुक्त मंडी, एसडीएम धर्मपुर, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग तथा खंड विकास अधिकारी धर्मपुर को दिए ज्ञापन में कहा कि जल जीवन मिशन के तहत लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित निर्माण कार्य के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन को गिराकर उसके स्थान पर बैडमिंटन हॉल बनाने और भवन से डॉ. आंबेडकर का नाम हटाने की जानकारी मिली है। इसका समिति पुरजोर विरोध करती है। धरने में स्थानीय पंचायत प्रधान निशांत ठाकुर, जोढन पंचायत प्रधान कर्मचंद, चस्वाल पंचायत के प्रधान सुनील, रोशो पंचायत प्रधान जगतराम, उपप्रधान कमल किशोर, नीटुराम, बीडीसी रतन चंद, यूनियन अध्यक्ष ज्वाला, रोशन गौतम, कर्म सिंह, हेमराज, बीडीसी सदस्य रतन चंद व अन्य मौजूद रहे।

Mandi: आंबेडकर भवन को गिराने के प्रस्ताव का विरोध, धर्मपुर भाजपा ने सजाओ पिपलू में दिया धरना #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 13:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Mandi: आंबेडकर भवन को गिराने के प्रस्ताव का विरोध, धर्मपुर भाजपा ने सजाओ पिपलू में दिया धरना #VaranasiLiveNews