VIDEO: शहर के पेंशनरों की समस्या हल, ग्रामीणों के लिए चुनौती जारी
आगरा। वृद्धावस्था पेंशन के लिए शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र के अलावा पांच अन्य दस्तावेज के विकल्प मिल गए हैं। उनकी समस्या तो हल हो गई लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के पेंशनरों के लिए उम्र सत्यापित कराना चुनौती बनी है। उनके पास शैक्षणिक और परिवार रजिस्टर का ही विकल्प है। विकास खंड अछनेरा की ग्राम पंचायत कुकथला महाराज सिंह ने बताया कि पंचायत सहायक सचिवालय पर मिलता नहीं है। दो बार ब्लॉक गया था लेकिन पंचायत सचिव नहीं मिले। ऐसे में परिवार रजिस्टर नहीं बन सका है। वह पढ़े-लिखे नहीं है इसलिए उनके पास शैक्षणिक प्रमाणपत्र नहीं है। अब पेंशन कैसे मिलेगी। ग्राम पंचायत पैंतखेड़ा के रामअवतार ने बताया कि पंचायत सचिवालय पर जाओ तो ताला लगा मिलता है। ब्लॉक पर जाए तो गांव से मिलेगा कहकर भेज देते हैं। कई दिन हो गए परिवार रजिस्टर की कॉपी नहीं मिली है। इससे तो कोई अन्य कागज को मांग लेते वह अच्छा था। समाज कल्याण अधिकारी विजयलक्ष्मी ने बताया कि दस्तावेज को मान्यता नगरीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र में शैक्षणिक और परिवार रजिस्टर से ही आयु का सत्यापन होगा।
VIDEO: शहर के पेंशनरों की समस्या हल, ग्रामीणों के लिए चुनौती जारी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 14:11 IST
VIDEO: शहर के पेंशनरों की समस्या हल, ग्रामीणों के लिए चुनौती जारी #VaranasiLiveNews
