गुरुग्राम: यूपी-बिहार रूट की निजी बसों में 30 से 50 फीसदी अधिक वसूला जा रहा किराया

होली का त्योहार आते ही प्रवासी लोग अपने घरों की ओर त्योहार मनाने लौट रहे हैं। इस दौरान निजी बस संचालक खुलकर फायदा उठा रहे हैं। गुरुग्राम से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले रूटों पर किराया 30 से 50 प्रतिशत तक अधिक लिया जा रहा है। आम दिनों में जो टिकट 800 से 1000 रुपये में मिलती हैं, वहीं त्योहार के आते ही 1500 से 1900 रुपये तक बेची जा रही है। यात्रियों का आरोप है कि लागों की जेबों पर सीधा डाका डाला जा रहा है। ट्रेन टिकटों में लंबी वेटिंग और तत्काल की मारामारी के कारण लागों का इन निजी बसों का सहारा लेना मजबूरी बन गया है। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर बस ऑपरेटर टिकटों को ऊंचे दाम पर बेच मनमानी कर रहे हैं।

गुरुग्राम: यूपी-बिहार रूट की निजी बसों में 30 से 50 फीसदी अधिक वसूला जा रहा किराया #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 17:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गुरुग्राम: यूपी-बिहार रूट की निजी बसों में 30 से 50 फीसदी अधिक वसूला जा रहा किराया #VaranasiLiveNews