कुल्लू: करवाचौथ पर बाजारों में बढ़ी रौनक, मेहंदी के रंग में रंगा कुल्लू बाजार

करवाचौथ पर्व को लेकर बुधवार को कुल्लू शहर के बाजारों में खूब रौनक रही। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं ने सुबह से ही खरीदारी शुरू कर दी। लोअर ढालपुर से लेकर सरवरी तक बाजारों में महिलाओं की चहल-पहल देखने को मिली। करवाचौथ के लिए जरूरी सामान खरीदने के साथ महिलाओं में सजने-संवरने को लेकर भी खास उत्साह नजर आया। बाजार में सबसे अधिक भीड़ श्रृंगार की दुकानों, मेहंदी स्टॉलों और ब्यूटी पार्लरों में रही। ढालपुर में हाथों पर मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ देर शाम तक लगी रही। महिलाएं अपनी पसंद के डिजाइन बनवाने के लिए मेहंदी स्टॉलों पर पहुंचीं।

कुल्लू: करवाचौथ पर बाजारों में बढ़ी रौनक, मेहंदी के रंग में रंगा कुल्लू बाजार #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 15:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कुल्लू: करवाचौथ पर बाजारों में बढ़ी रौनक, मेहंदी के रंग में रंगा कुल्लू बाजार #VaranasiLiveNews