VIDEO: आगरा में पुलिस ने तस्करी की 30 लाख की शराब पकड़ी, पंजाब से झारखंड भेजी गई थी खेप

आगरा के थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक कैंटर, एक कार, तीन मोबाइल फोन, 350 पेटी अवैध शराब और बीयर बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। बुधवार देर रात को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि झरना नाले के पास फिरोजाबाद हाईवे पर खड़े एक कैंटर में पंजाब से लाई गई अवैध शराब भरी हुई है। उसके आगे-आगे एक कार चल रही है, जिसमें शराब के नमूने रखे गए हैं। उसका उपयोग ग्राहकों को सैंपल दिखाने के लिए किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर कैंटर और कार को कब्जे में ले लिया। मौके से राजस्थान निवासी बभूताराम, हरियाणा के पानीपत निवासी अनिल कुमार और जगदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कैंटर में भरी शराब को धान की भूसी के बोरों से ढककर रखा गया था ताकि किसी को शक न हो। यह खेप पंजाब से लाकर सोनभद्र के रास्ते झारखंड पहुंचाई जानी थी। वहां से इसे विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जाना था। पुलिस के अनुसार गिरोह का संचालन हरियाणा के भूपेंद्र दहिया और उसका मैनेजर दीपक करते हैं। दोनों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे लंबे समय से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

VIDEO: आगरा में पुलिस ने तस्करी की 30 लाख की शराब पकड़ी, पंजाब से झारखंड भेजी गई थी खेप #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 14:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: आगरा में पुलिस ने तस्करी की 30 लाख की शराब पकड़ी, पंजाब से झारखंड भेजी गई थी खेप #VaranasiLiveNews