VIDEO: मातम और सिर मुंडवाया, पानी-सीवर की समस्या से जूझ रहे लोगों का अनोखा प्रदर्शन; जनप्रतिनिधियों की कर दी प्रतीकात्मक तेरहवीं

आगरा के जगदीशपुरा के भीम नगर क्षेत्र में जनसुविधाओं के अभाव में जी रहे लोगों ने अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद, विधायक और महापौर का प्रतीतात्मक तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम किया। इसमें समस्याओं का जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को मानते हुए अपने लिए मृत समान घोषित कर दिया। अपनी पानी, सीवर, सड़क आदि समस्याओं के हल की मांग की। भीम नगर में बृहस्पतिवार को नगला बेर सड़क किनारे क्षेत्रीय लोग विशेष राठौर के नेतृत्व में पंडाल लगाकर बैठ गए। इसमें क्षेत्रीय पार्षद विमलेश प्रजापति, अमित पटेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महापौर हेमलता दिवाकर के चित्र रखे। बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने किसी अपने के मृत होने जैसा जनप्रतिनिधियों के लिए रो-रो कर गम मनाया। इसके बाद तेरहवीं संस्कार की प्रक्रिया शुरू की। विशेष राठौर सहित अन्य लोगों ने मुंडन कराया। जनप्रतिनिधियों के चित्रों पर फूल माला चढ़ाई। अंत में त्रयोदशी भोज की प्रक्रिया की। जिसमें चित्रों को मालपुआ, पूरी सब्जी व अन्य भोग लगा कर उनकी आत्मशांति की प्रार्थना की। विशेष राठौर ने कहा कि दशकों से यहां की सड़कें नहीं बनाई गई हैं। नाले-नालियों की साफ-सफाई नहीं की जाती। सीवर की समस्या की ओर किसी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया। लोग नारकीय हालत में जीने को मजबूर हैं। पेयजल का हाल यह है कि कई-कई दिन तक पानी नहीं आता। सैकड़ों बार क्षेत्रीय लोग पार्षद से लेकर विधायक और महापौर तक समस्या के निदान की मांग कर चुके हैं। लेकिन कोई हल नहीं निकला है।

VIDEO: मातम और सिर मुंडवाया, पानी-सीवर की समस्या से जूझ रहे लोगों का अनोखा प्रदर्शन; जनप्रतिनिधियों की कर दी प्रतीकात्मक तेरहवीं #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 14:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: मातम और सिर मुंडवाया, पानी-सीवर की समस्या से जूझ रहे लोगों का अनोखा प्रदर्शन; जनप्रतिनिधियों की कर दी प्रतीकात्मक तेरहवीं #VaranasiLiveNews