सुनारिया निवासी बंदरों से परेशान, सड़क निर्माण सहित कई निर्माण कार्य अधूरे
रोहतक शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित गांव सुनारिया के लोग बंदरों के आतंक, बैंक्वेट हॉल के अधूरे निर्माण व कई सालों से अधूरे पड़े सड़क निर्माण से परेशान हैं। मेरा गांव-मेरी शान अभियान के तहत ग्रामीणों से बातचीत करने पहुंचे तो उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों ने जीना मुश्किल कर रखा है। घर में आ जाते हैं और बच्चों पर हमला कर देते हैं। कई लोगों को काट भी चुके हैं। इसके अलावा गांव में कार्यक्रम करने के लिए कोई सार्वजनिक स्थल नहीं है। कोविड से पहले गांव में बैंक्वेट हॉल का निर्माण शुरू किया था फिर कोविड आने के कारण बीच में ही अटक गया। अब तक निर्माण अधूरा पड़ा है। गांव से डोभ की तरफ जाने वाली सड़क कई किलोमीटर तक टूटी पड़ी है। रास्ते में एक जगह पानी जमा रहता है। ग्रामीणों को इससे गुजरना पड़ रहा है।
सुनारिया निवासी बंदरों से परेशान, सड़क निर्माण सहित कई निर्माण कार्य अधूरे #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 14:07 IST
सुनारिया निवासी बंदरों से परेशान, सड़क निर्माण सहित कई निर्माण कार्य अधूरे #VaranasiLiveNews
