Bageshwar: विनायक और धूर में बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे लोग

बागेश्वर जिले में कपकोट के पिंडर घाटी और बिचला दानपुर में बर्फबारी के बाद का आकर्षक नजारा लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। कर्मी के विनायक और सोराग के धूर में बड़ी संख्या में लोग बर्फ के बाद का नजारा देखने पहुंच रहे हैं। बच्चे बर्फ में खेलने का लुत्फ उठा रहे हैं। बुधवार की सुबह से ही जिला मुख्यालय समेत कपकोट नगर क्षेत्र से लोगों ने विनायक और धूर का रुख करना शुरू कर दिया था। पूरे दिन इन क्षेत्रों में चहल-पहल बनी रही। विनायक में लोगों की भीड़भाड़ के बाद यहां दुकान चलाने वालाें को भी अच्छा लाभ हुआ। बड़ेत निवासी भुवन ऐठानी ने बताया कि बच्चों की जिद के बाद परिवार के साथ विनायक आए हैं। बर्फबारी देखने के लिए यह सबसे नजदीकी जगह है। यहां भरपूर मात्रा में बर्फ गिरी है।

Bageshwar: विनायक और धूर में बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे लोग #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 29, 2026, 12:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Bageshwar: विनायक और धूर में बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे लोग #VaranasiLiveNews