जीटी एक्सप्रेस के एसी कोच में सांप की सूचना से खलबली, झांसी में रेलवे स्टॉफ समेत आरपीएफ खोजते रहे, सांप न मिलने के बाद रवाना हुई ट्रेन
जीटी एक्सप्रेस के एसी कोच में डस्टबिन के पास सांप होने की सूचना से खलबली मच गई। तुरंत आरपीएफ समेत रेलवे स्टॉफ पहुंच गया। आरपीएफ दस्ते ने कोच को खंगाला लेकिन, सांप नहीं मिला। रेलवे ने कोच की गहन छानबीन के बाद गाड़ी को रवाना कराया। नई दिल्ली से चलकर चेन्नई जा रही डाउन जीटी एक्सप्रेस के एसी कोच नंबर बी-3 के शौचालय के पास डस्टबिन पर सांप दिखाई देने की सूचना शुक्रवार की रात मिली। रात 11 बजे गाड़ी प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। तभी ऑन ड्यूटी डिप्टी एसएस वाणिज्य के साथ सीएंडडब्ल्यू स्टॉफ आरपीएफ के साथ कोच में पहुंचे। सभी ने शौचालय के पास बने वॉश बेसिन व डस्टबिन के पास जांच की, लेकिन मौके पर कोई सांप नहीं मिला। फोर्स ने शिकायतकर्ता से भी संपर्क किया, लेकिन फोन बंद होने पर यात्रियों से जानकारी ली, लेकिन यात्रियों ने जानकारी होने से मना किया। इसके बाद रेलवे ने जांच कर गाड़ी को निर्धारित समय पर रवाना कराया।
जीटी एक्सप्रेस के एसी कोच में सांप की सूचना से खलबली, झांसी में रेलवे स्टॉफ समेत आरपीएफ खोजते रहे, सांप न मिलने के बाद रवाना हुई ट्रेन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 11:40 IST
जीटी एक्सप्रेस के एसी कोच में सांप की सूचना से खलबली, झांसी में रेलवे स्टॉफ समेत आरपीएफ खोजते रहे, सांप न मिलने के बाद रवाना हुई ट्रेन #VaranasiLiveNews
