ऑपरेशन प्रहार-2.0: बदमाशों में भगदड़, 400 जवानों का जिले में घेरा, 40 संग्दिध हिरासत में लिए

लुधियाना ग्रामीण जिले में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार-2.0 के तहत जबरदस्त हमला बोल दिया है। जिलेभर में कानून तोड़ने वालों पर शिकंजा कसने के लिए करीब 400 पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती कर दी गई है। इस ऑपरेशन ने जिले में अपराधियों की नींद उड़ा दी है और बदमाशों में हड़कंप मच गया है। इस हाई-इंटेंसिटी ऑपरेशन की कमान खुद एसएसपी लुधियाना ग्रामीण डॉ. अंकुर गुप्ता संभाल रहे हैं। उनके साथ एसपी (डी), एसपी (हेडक्वार्टर), डीएसपी जगरांव, डीएसपी ढाका और डीएसपी रायकोट समेत तमाम सीनियर अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। ऑपरेशन में कुल 9 एसएचओ, 9 चौकी इंचार्ज और सीआईए टीमों को पूरी तरह एक्टिव मोड में उतार दिया गया है।

ऑपरेशन प्रहार-2.0: बदमाशों में भगदड़, 400 जवानों का जिले में घेरा, 40 संग्दिध हिरासत में लिए #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 14:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


ऑपरेशन प्रहार-2.0: बदमाशों में भगदड़, 400 जवानों का जिले में घेरा, 40 संग्दिध हिरासत में लिए #VaranasiLiveNews