VIDEO: 350वें शहीदी दिवस पर ऊना में विभिन्न स्थानों पर सजा भव्य नगर कीर्तन
श्री गुरु तेग बहादुर और भाई मती दास, भाई सती दास, भाई दयाला के 350वें शहीदी दिवस ऊना में सोमवार विभिन स्थानों मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर नगर कीर्तन सजाए गए और कई स्थानों पर पाठ किए गए और लंगर लगाए गए। ऊना के कस्बा मेहतपुर बसदेहडा में संत बाबा जीत सिंह जी व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा गुरु गोबिंद सिंह जी बाबा साहिब सिंह व अन्य प्रबंधक कमेटियों के सहयोग से पांच प्यारों की अगुवाई व श्री गुरु ग्रंथ सिंह जी की छत्रछाया में इस अवसर पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में संगत का भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रन्थ साहिब सिंह जी पालकी को सुंदर रूप से सजाया गया था और साथ में संगत शब्द कीर्तन करते हुए चल रही थी। गतका जत्था द्वारा पुरातन युद्ध के तौर तरीकों का सुंदर रूप में प्रदर्शन किया गया। विभिन्न स्थानों पर नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया और लंगर लगाए गए।
VIDEO: 350वें शहीदी दिवस पर ऊना में विभिन्न स्थानों पर सजा भव्य नगर कीर्तन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 24, 2025, 17:42 IST
VIDEO: 350वें शहीदी दिवस पर ऊना में विभिन्न स्थानों पर सजा भव्य नगर कीर्तन #VaranasiLiveNews
