करनाल में ओलंपिक स्तर की आधुनिक पेंटाथलॉन नर्सरी की साैगात
करनाल। जिले के खिलाड़ियों को अब ओलंपिक स्तर की प्रतियोगिता आधुनिक पेंटाथलॉन का अभ्यास करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा ,क्योंकि हरियाणा आधुनिक पेंटाथलॉन और जिले खेल विभाग ने साथ मिलकर जिले में ही इस खेल की नर्सरी को संचालित किया है। इस खेल में खिलाड़ियों को पांच अलग-अलग प्रतियोगिताओं में अपनी हिस्सा लेकर अपनी क्षमता दिखानी होती है। कोच वसंत ने बताया कि इस खेल में फेंसिंग, तैराकी, दौड़, शूटिंग और बाधा दौड़ शामिल होते हैं। इन सभी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी विजेता बनता है। उन्होंने बताया कि पियरे फ्रेडे ने आधुनिक पेंटाथलॉन को आधुनिक रूप में शुरू किया था और यह खेल पहली बार 1912 में ओलंपिक में शामिल किया गया था। कोच वसंत खुद भी इस खेल में राष्ट्रीय स्तर पर चार बार पदक अपने नाम किए है। हरियाणा आधुनिक पेंटाथलॉन फेडरेशन की ओर से कर्ण स्टेडियम में इसका सारा सामान लगा दिया गया है। जो की पूरे प्रदेश में केवल करनाल जिले में है। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में इस खेल को और आकर्षक बनाने के लिए कुछ नियमों में बदलाव किए गए हैं। अब दौड़ और शूटिंग को मिलाकर लेजर रन नाम की प्रतियोगिता कराई जाती है, जिससे दर्शकों के लिए यह खेल और भी रोमांचक बन गया है। कोच वंसत ने बताया कि इस खेल में सभी खिलाड़ियों को जल्द से जल्द पांचों प्रतियोगिताएं खत्म करनी होती है। जिसके आधार पर उनको अंक मिलते है। जिले से मृत्युंजय पोसवाल और निश्चय भल्ला दोनों ही खिलाड़ियों ने इस खेल में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय मॉडर्न पेंटाथलॉन टीम का प्रतिनिधित्व करके करनाल का नाम रोशन किया है।
करनाल में ओलंपिक स्तर की आधुनिक पेंटाथलॉन नर्सरी की साैगात #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 19:50 IST
करनाल में ओलंपिक स्तर की आधुनिक पेंटाथलॉन नर्सरी की साैगात #VaranasiLiveNews
