ओलंपियन दीपक पूनिया गांव छारा से बहादुरगढ़ बरात लेकर पहुंचे
भारतीय कुश्ती के गौरव और ओलंपिक पदक विजेता पहलवान दीपक पूनिया आज जीवन के नए दांव पर उतर रहे हैं। छारा गांव से निकली उनकी भव्य बारात ने बहादुरगढ़ पहुंचकर पूरे इलाके में जोश भर दिया। बारात के साथ पहुंचे दीपक आज निलौठी गांव की निवासी शिवानी के साथ सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे। शिवानी, जो फिलहाल यूपीएससी की तैयारी में जुटी हुई हैं, दीपक के पिता सतीश पूनिया के पुराने मित्र की बेटी हैं। दोनों परिवारों के बीच गहरी दोस्ती और विश्वास ने इस रिश्ते को और मजबूत बनाया। सगाई पिछले साल सितंबर में हो चुकी थी, और अब यह जोड़ा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंध रहा है।
ओलंपियन दीपक पूनिया गांव छारा से बहादुरगढ़ बरात लेकर पहुंचे #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 21:08 IST
ओलंपियन दीपक पूनिया गांव छारा से बहादुरगढ़ बरात लेकर पहुंचे #VaranasiLiveNews
