Shahjahanpur News: अधिकारी-कर्मचारियों ने खेलों में दिखाया दम, मंडलीय ट्रायल के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन
शाहजहांपुर में खेल निदेशालय की ओर से डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सिविल सर्विसेज का जनपदीय चयन का आयोजन किया गया। विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन में जिला पूर्ति कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, लोक निर्माण विभाग आदि के 18 पुरुष व एक महिला खिलाड़ी ने प्रतिभाग किया। इस बीच बैडमिंटन में जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा, लोक निर्माण विभाग के चंकी, उद्यान विभाग के गोविंद नारायण मिश्रा व सहायक आयुक्त खाद्य विभाग चंद्रशेखर मिश्रा, क्रिकेट में खाद्य रसद विभाग के मनीष यादव व राज्य कर विभाग के हरित कुमार, लोक निर्माण विभाग के शिवम कश्यप, इरशाद अली, गौरव गुप्ता, अभिनव कुमार, मोहम्मद रईस खान, मनीष कुमार, मोहम्मद कलीम, संजय गुप्ता, वेट लिफ्टिंग में पंचायती राज विभाग के अजय पाल वर्मा, हॉकी में आदित्य कुमार, शतरंज में योगेंद्र कुमार, वालीबॉल में गौरी वर्मा का चयन हुआ। जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 25 व 26 अगस्त को क्षेत्रीय खेल कार्यालय बरेली मंडल में मंडलीय ट्रायल में प्रतिभा करेंगे। इस मौके पर मुजाहिद अली, पंकज कुमार सक्सेना, शकील अहमद, अनिल मौर्य, निशांत कुमार, इरफान खान आदि का सहयोग रहा।
Shahjahanpur News: अधिकारी-कर्मचारियों ने खेलों में दिखाया दम, मंडलीय ट्रायल के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 21, 2025, 16:25 IST
Shahjahanpur News: अधिकारी-कर्मचारियों ने खेलों में दिखाया दम, मंडलीय ट्रायल के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन #VaranasiLiveNews
