बीएचयू में छात्रा की मौत पर हंगामा, छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन
बीएचयू के महिला महाविद्यालय में छात्रा की मौत को लेकर शुक्रवार को एनएसयूआई के छात्र संगठन की ओर से छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। बता दें की प्राचीन इतिहास से बीए दूसरे वर्ष की छात्रा प्राची (17) की गुरुवार को कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। क्लास में जाने से ठीक पहले वनस्पति विज्ञान विभाग यूनिट के पास ही बेहोश होकर गिर पड़ी। एंबुलेंस से सर सुंदरलाल अस्पताल की इमरजेंसी में उसे भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर छात्राओं का आरोप है कि देर से अस्पताल पहुंचने की वजह से छात्रा की मौत हुई है, जबकि सर सुंदरलाल अस्पताल और एमएमवी का गेट आमने-सामने है। जहां मौत हुई वहां से इमरजेंसी 250 मीटर दूर थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि कार्डियक अरेस्ट आने के तीन मिनट में ही छात्रा की मौत हो गई थी।
बीएचयू में छात्रा की मौत पर हंगामा, छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 10, 2025, 13:48 IST
बीएचयू में छात्रा की मौत पर हंगामा, छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन #VaranasiLiveNews
