आरोपी लेखपाल की पैरवी नहीं करेगा कोई अधिवक्ता, बार एसोसिएशन की बैठक में निर्णय; VIDEO

सकलडीहा तहसील के अधिवक्ता उपेंद्र सिंह के साथ लेखपाल एवं माल बाबू द्वारा कथित मारपीट और प्राणघातक हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की बैठक बार सभागार में हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि किसी अधिवक्ता पर हमला न्याय व्यवस्था और अधिवक्ता समाज की गरिमा पर सीधा हमला है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को दो दिन के भीतर आरोपी लेखपाल की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में गिरफ्तारी नहीं हुई तो अधिवक्ता समाज व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता पर हमले के आरोपी लेखपाल की ओर से जिले का कोई भी अधिवक्ता न्यायालय में पैरवी नहीं करेगा। बार पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा प्रशासन निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे। बैठक में पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, संतोष सिंह, विद्याचरण सिंह, महामंत्री सुल्तान अहमद, पूर्व महामंत्री हाजी मुहम्मद अकरम, शमशुद्दीन, राजबहादुर सिंह, उपाध्यक्ष रामशंकर यादव, राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

आरोपी लेखपाल की पैरवी नहीं करेगा कोई अधिवक्ता, बार एसोसिएशन की बैठक में निर्णय; VIDEO #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 16:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


आरोपी लेखपाल की पैरवी नहीं करेगा कोई अधिवक्ता, बार एसोसिएशन की बैठक में निर्णय; VIDEO #VaranasiLiveNews