आठ वर्षों से नहीं हुआ नाली का निर्माण, गांव में जमा हो रहा सीवर का पानी; VIDEO
शहाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सवैया महलवार में पिछले आठ वर्षों से नाली का निर्माण न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में नाली जाम होने के कारण सीवर और गंदा पानी सड़कों व घरों के आसपास जमा हो रहा है, जिससे दुर्गंध के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और सचिव को अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नाली जाम होने से पानी का निकास पूरी तरह बाधित हो गया है। गांव निवासी उपेंद्र तिवारी ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि ग्राम में नंदू गुप्ता के घर से लेकर प्यारे राम के घर तक लगभग 50 मीटर लंबाई में नई नाली का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नाली की तत्काल सफाई कराने और नई नाली बनवाने की मांग की है।
आठ वर्षों से नहीं हुआ नाली का निर्माण, गांव में जमा हो रहा सीवर का पानी; VIDEO #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 22, 2026, 12:46 IST
आठ वर्षों से नहीं हुआ नाली का निर्माण, गांव में जमा हो रहा सीवर का पानी; VIDEO #VaranasiLiveNews
