सीतापुर में नवागत डीएम प्रथमेश कुमार ने कोषागार के डबल लॉक में ग्रहण किया चार्ज
सीतापुर में नवागत जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने सोमवार को कोषागार पहुंचकर डबल लॉक का चार्ज ग्रहण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, कोषाधिकारी दिलीप कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। चार्ज ग्रहण करने के बाद डीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी। साथ ही जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा।
सीतापुर में नवागत डीएम प्रथमेश कुमार ने कोषागार के डबल लॉक में ग्रहण किया चार्ज #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 16, 2026, 12:43 IST
सीतापुर में नवागत डीएम प्रथमेश कुमार ने कोषागार के डबल लॉक में ग्रहण किया चार्ज #VaranasiLiveNews
