बठिंडा में नहरी विभाग की बड़ी लापरवाही, रजवाहा टूटने से खेतों में भरा पानी
नहरी विभाग की बड़ी लापरवाही से रविवार को आईटीआई क़े समीप रजवाहा टूट गया। जिस कारण नजदीकी कई एकड़ फसल में पानी भर गया। वहीं, उक्त रजवाहे का पानी नजदीक पड़ते अंडर ब्रिज में चला गया, जिस कारण राहगीरों को अपने वाहन पानी में से गुजारने पड़े। मौक़े पर मौजूद शाहबाज सिंह ने बताया कि रविवार को भाई मति दास नगर आईटीआई के पास अचानक रजवाहा टूट गया जिसकी सुचना मिलने के बाद वे अपने साथियों समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नहरी विभाग क़े आला अधिकारीयों को तुरंत सूचित किया लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर जल्द नहीं पहुंचा। शाहबाज ने बताया कि अगर इस रजवाहे की समय पर मरम्मत हो जाती तो आज रजवाहे में दरार नहीं आती।
बठिंडा में नहरी विभाग की बड़ी लापरवाही, रजवाहा टूटने से खेतों में भरा पानी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 16:34 IST
बठिंडा में नहरी विभाग की बड़ी लापरवाही, रजवाहा टूटने से खेतों में भरा पानी #VaranasiLiveNews
