तरनतारन में श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित तीसरा नगर कीर्तन सजाया
श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित तीसरा महान नगर कीर्तन धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया तथा पांच प्यारों की अगुवाई में श्रद्धा और सम्मान के साथ सजाया गया। नगर कीर्तन तरनतारन स्थित श्री गुरु अर्जन देव जी सराय से रवाना होकर विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबानों के दर्शन करता हुआ श्री आनंदपुर साहिब पहुंचा। तीन दिनों की धार्मिक यात्रा के उपरांत नगर कीर्तन पुनः तरनतारन स्थित श्री गुरु अर्जन देव जी सराय में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री दरबार साहिब तरनतारन के मैनेजर हरजिंदर सिंह पट्टी, श्री दरबार साहिब के ग्रंथी भाई हीरा सिंह, भाई अमृतपाल सिंह खालसा, बाबा रणजीत सिंह तथा अन्य प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। भाई अमृतपाल सिंह खालसा ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह गतका स्पोर्ट्स क्लब द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित तीसरा महान नगर कीर्तन सजाया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन संगतों को गुरु साहिबानों के इतिहास और सिखी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में संगतों ने नगर कीर्तन में शामिल होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।
तरनतारन में श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित तीसरा नगर कीर्तन सजाया #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 14:45 IST
तरनतारन में श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित तीसरा नगर कीर्तन सजाया #VaranasiLiveNews
