झज्जर में पुराना बर्फखाना रोड पर नाले पर बने पक्के निर्माण को नगर परिषद ने तुड़वाया
पुराना बर्फखाना रोड पर बारिश के दौरान जमा होने वाले पानी से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी पुराना बर्फखाना रोड पर बने नाले के ऊपर लोगों की तरफ से बनाए गए पक्के निर्माण को बुलडोजर से तुड़वाया। नगर परिषद की तरफ से छिक्कारा चौक से इसकी शुरुआत की थी और इनेलो कार्यालय तक पक्के निर्माण तोड़े जाएंगे। बुलडोजर और कर्मचारियों के जरिये यह काम करवाया गया। लोगों की तरफ से अपने प्रतिष्ठानों के आगे किए गए अवैध अतिक्रमण को भी हटाया गया। यहां बता दें कि पुराना बर्फखाना रोड के दोनों तरफ नाले बने हुए हैं, लेकिन इन नालों पर या तो पक्के निर्माण किए हुए हैं या फिर लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इस कारण जब भी बारिश होती है तो इस रोड पर बरसाती पानी भर जाता है। पानी निकासी न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसका संज्ञान प्रशासन के समक्ष लाया गया था। वीरवार को नगर परिषद ने सुध लेते हुए इनको तोड़ने का काम शुरू किया गया। नगर परिषद के ईओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि नालों पर किए गए पक्के निर्माण तोड़ने का काम किया जा रहा है। नालों की सफाई भी करवाई जाएगी ताकि पानी निकासी हो सके।
झज्जर में पुराना बर्फखाना रोड पर नाले पर बने पक्के निर्माण को नगर परिषद ने तुड़वाया #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 24, 2026, 14:02 IST
झज्जर में पुराना बर्फखाना रोड पर नाले पर बने पक्के निर्माण को नगर परिषद ने तुड़वाया #VaranasiLiveNews
