Video: ऊना शहर में नगर निगम ने तोड़ा अवैध निर्माण

ऊना शहर में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ऊना की ओर से सख्त कदम उठाए गए हैं। गुरुवार को शहीद भगत सिंह चौक के आसपास दुकानों के बाहर अवैध निर्माण को तोड़ा गया। इसके साथ नालियों को भी साफ किया जा रहा। सुबह करीब 10:00 बजे नगर निगम की टीम मशीनरी के साथ शहीद भगत सिंह चौक पहुंची और अवैध निर्माण को हटाया। बताया जा रहा कि यह अभियान आने वाले कुछ दिन जारी रहेगा। इसमें निगम की टीम शहर के सभी बाजारों का निरीक्षण कर रही और जहां समस्या व अनियमितता पाई जाती, वहां उपयुक्त कार्रवाई की जा रही।

Video: ऊना शहर में नगर निगम ने तोड़ा अवैध निर्माण #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 21, 2025, 11:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: ऊना शहर में नगर निगम ने तोड़ा अवैध निर्माण #VaranasiLiveNews