रोहतक: मॉडल टाउन के लोग गंदे पानी की सप्लाई से परेशान
रोहतक में मुुख्य पानी की सप्लाई में आ रहे गंदे पानी के कारण पेट संबंधी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग टीम को शहर के विभिन्न इलाकों में मुख्य सप्लाई में आ रहे गंदे पानी के सैंपलों में जांच के दौरान कोलीफार्म नामक बैक्टीरिया मिला है। यह बैक्टीरिया पेट संबंधी बीमारियों के फैलने का कारण बनता है। इसको लेकर संवाद न्यूज एजेंसी की टीम मॉडल टाउन पहुंची। मौके पर पहुंचने पर निवासी बीमार मिले। उन्होंने अपनी पीड़ा बताई। निवासियों ने कहा कि पानी की जगह जहर सप्लाई किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से भी इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जनवरी से अब शहर के अलग-अलग स्थानों से 66 पानी के सैंपल लिए। इनमें से आठ सैंपल फेल आए हैं। इनकी रिपोर्ट जनस्वास्थ्य विभाग को दी गई
रोहतक: मॉडल टाउन के लोग गंदे पानी की सप्लाई से परेशान #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 16:43 IST
रोहतक: मॉडल टाउन के लोग गंदे पानी की सप्लाई से परेशान #VaranasiLiveNews
