झज्जर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर विधायक का हमला, बोले- न विशेषज्ञ डॉक्टर, न मरीजों से अच्छा व्यवहार

बादली से विधायक कुलदीप वत्स सोमवार को सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इससे पहले वह ढाकला सीएचसी भी पहुंचे और वहां की जर्जर बिल्डिंग को लेकर निराशा जताई। विधायक ने सिविल अस्पताल के ओपीडी, अल्ट्रासाउंड के अलावा नेत्र रोग ओपीडी का निरीक्षण किया। इसके अलावा कई दिनों से बंद पड़ी अस्पताल की लिफ्ट को लेकर भी नाराजगी जताई। इस दौरान विधायक ने अस्पताल में आए मरीजों से बातचीत की। बातचीत के दौरान विधायक ने डॉक्टरों से लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान मरीजों ने दवाईयां न मिलने, ईएनटी सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सुबह से मेडिकल कराने के लिए अस्पताल आए युवाओं ने भी विधायक के सामने विशेषज्ञ डॉक्टरों के न होने की वजह से बहादुरगढ़ चक्कर काटने की शिकायत की। इस पर विधायक ने एसएमओ को बुलाकर तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर सिविल अस्पताल में बुलाकर मेडिकल कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद एमएस कार्यालय में विधायक व डॉक्टरों के बीच बैठक भी हुई। इस दौरान सीएमओ डॉ. मंजू कादियान भी मौके पर पहुंच गई। विधायक ने सीएमओ से स्पष्ट कहा कि अस्पताल में आपके पूरे विशेषज्ञ नहीं है और न ही यहां के कर्मचारियों का व्यवहार मरीजों के लिए अच्छा है। इसमें सुधार की जरूरत है। वह किसी डॉक्टर की शिकायत करने यहां नहीं आया हूं बल्कि सरकार की व्यवस्था को देखने आया हूं। उन्होंने एंबुलेंस व्यवस्था मे सुधार करने की मांग की। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस में आक्सीजन न होने के कारण मुनीमपुर में चार लोगों ने दम तोड़ दिया। इसी प्रकार भदानी गांव का युवा भी एंबुलेंस खराब होने की वजह से जीवित नहीं बचा। उन्होंने एंबुलेंस में ईएमटी न होने पर भी नाराजगी जताई। इस पर सीएमओ डॉ. मंजू कादियान ने आश्वासन दिया कि जो कमियां मिली है, उनको दुरुस्त करवाया जाएगा। विशेषज्ञ के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा जाएगा। एंबुलेंस को लेकर भी आगे से समस्या नहीं आने दी जाएगी।

झज्जर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर विधायक का हमला, बोले- न विशेषज्ञ डॉक्टर, न मरीजों से अच्छा व्यवहार #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 03, 2026, 19:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


झज्जर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर विधायक का हमला, बोले- न विशेषज्ञ डॉक्टर, न मरीजों से अच्छा व्यवहार #VaranasiLiveNews