विधायक सतपाल सिंह सत्ती बोले- भाजपा एचआरटीसी कर्मियों पर एस्मा लगाना गलत
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सदर विधानसभा क्षेत्र ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में एचआरटीसी के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कहा कि वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों के साथ झूठे वादे किए हैं और हर घोषणा वर्तमान में कोरी साबित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जो कर्मचारियों के ऊपर एस्मा लगाया गया है, उसका भाजपा कड़े शब्दों में निंदा करते हुए विरोध करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की सरकार नौकरी के नाम पर बेरोजगारों के साथ छल कर रही है। इसका खामियाजा प्रदेश सरकार को भुगतना होगा।
विधायक सतपाल सिंह सत्ती बोले- भाजपा एचआरटीसी कर्मियों पर एस्मा लगाना गलत #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 15:08 IST
विधायक सतपाल सिंह सत्ती बोले- भाजपा एचआरटीसी कर्मियों पर एस्मा लगाना गलत #VaranasiLiveNews
