कुरुक्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, अस्पताल में डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार
लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) जिला नागरिक अस्पताल में कंसल्टेंट चिकित्सक पर 29 मई को भर्ती एक नाबालिग से कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस को दी गई सूचना में चिकित्सक उपेंद्र ने बताया कि आरोपी चिकित्सक के अधीन महिला वार्ड में भर्ती एक नाबालिग की 30 मई को अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर मरीज ने वार्ड में तैनात नर्स को बुलाया और ब्लीडिंग होने की बात कही। नर्स तुरंत नाबालिग को अपने साथ इमरजेंसी वार्ड में लेकर आई और इसके बाद नाबालिग ने आपबीती बताते हुए आरोप लगाए हैं कि डाॅ. ने अपने ओपीडी कमरा नंबर 426 में कई बार यौन शोषण किया है।
#CityStates #Kurukshetra #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 16:31 IST
कुरुक्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, अस्पताल में डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार #CityStates #Kurukshetra #VaranasiLiveNews
