फगवाड़ा में छात्रा का मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश की जमकर धुनाई

फगवाड़ा के होटल रिजेंटा के नजदीक सोमवार सुबह एक छात्रा का फोन छीन कर भाग रहे युवक को लोगों ने काबू कर लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए अमृतसर निवासी जयदीप सिंह ने बताया कि एक युवक सामने से भाग कर आया और उनके ट्रक के पीछे छुप गया। इतने में एक एकटिवा सवार जोड़े ने उन्हें बताया कि ये युवक पीछे किसी छात्रा का मोबाइल फोन छीन कर भागा है तो उन्होंने लोगों की सहायता से उसे काबू किया तथा छात्रा का मोबाइल फोन उससे लेकर छात्रा को वापस किया। हरमन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बाद उक्त आरोपी चोर को पुलिस के हवाले कर दिया सिटी पुलिस थाना में तैनात एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी तो उन्होंने तुरंत यहां पहुंच कर आरोपी को काबू किया। उन्होंने बताया कि सिटी थाने में लेजाकर आरोपी से पूछताछ की जाएगी और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

फगवाड़ा में छात्रा का मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश की जमकर धुनाई #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 07:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फगवाड़ा में छात्रा का मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश की जमकर धुनाई #VaranasiLiveNews