Video: रामपुर में योग क्रियाओं से दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर रविवार को पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के सभागार में उपमंडल स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मौजूद लोगों ने विभिन्न योग क्रियाएं कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। योग दिवस कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. रोहिणी शर्मा भी उपस्थित रहीं।
Video: रामपुर में योग क्रियाओं से दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 12:22 IST
Video: रामपुर में योग क्रियाओं से दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश #VaranasiLiveNews
