Bareilly News: होटल के बार में युवकों पर चढ़ा नशा, जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक होटल में बुधवार रात जमकर हंगामा। कुछ युवक आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। बताया जाता है कि होटल में नए बार का उद्घाटन हुआ था। इसमें पार्टी करने वाले लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट हुई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। होटल स्टाफ के साथ भी मारपीट की गई, जिससे कुछ लोग घायल हो गए। हंगामा, मारपीट की सूचना पर बार में पुलिस पहुंच गई। थाना पुलिस ने मौके से सात लोगों को हिरासत में ले लिया। इनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। आरोपियों में शौर्य प्रताप सिंह, ऋषभ अग्रवाल, रोहित शमी, लक्ष्य देओल, अनमोल अग्रवाल, आदित्य चौरसिया और ध्रुव मौर्य आदि लोग शामिल हैं। होटल के बार में मारपीट के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें युवक मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

Bareilly News: होटल के बार में युवकों पर चढ़ा नशा, जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 21, 2025, 16:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Bareilly News: होटल के बार में युवकों पर चढ़ा नशा, जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल #VaranasiLiveNews