बुर्जुगों की पेंशन काटे जाने के विरोध में 20 फरवरी पंचकूला में इनेलो के प्रदर्शन को लेकर फतेहाबाद के टोहाना में बैठक आयोजित
इनेलो नेता कुणाल करण सिंह के फार्म हाउस पर इनेलो की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से इनेलो नेता कुणाल करण सिंह, जिला अध्यक्ष बिकर सिंह हड़ौली पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया। कुणाल करण ने बताया कि वर्तमान की भाजपा की निकम्मी सरकार द्वारा जो बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही है, उसके विरोध में इनेलो द्वारा 20 फरवरी को पंचकूला में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसके तहत कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए रणनीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा नई-नई शर्ते लगाकर बुजुर्गों की पेंशन काटने का गलत कार्य किया जा रहा है जिससे बुजुर्ग दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है लेकिन सरकार व अधिकारियों उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इनेलो द्वारा इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया जाएगा ताकि सरकार द्वारा गलत नीति के चलते काटी गई बुढ़ापा पेंशन दोबारा बहाल हो सके। उन्होंने बताया कि जननायक चौधरी देवीलाल द्वारा बुर्जुगों को सम्मान देने के तहत पेंशन शुरू करने का काम किया गया था लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार द्वारा उसे बंद करने का गलत कार्य किया जा रहा है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर इनेलो जिला कार्यकारिणी से हरि सिंह महरिया, किसान सेल से गुरचरण सिंह अमानी, कपिल बंसल उपस्थित रहे।
बुर्जुगों की पेंशन काटे जाने के विरोध में 20 फरवरी पंचकूला में इनेलो के प्रदर्शन को लेकर फतेहाबाद के टोहाना में बैठक आयोजित #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 06:07 IST
बुर्जुगों की पेंशन काटे जाने के विरोध में 20 फरवरी पंचकूला में इनेलो के प्रदर्शन को लेकर फतेहाबाद के टोहाना में बैठक आयोजित #VaranasiLiveNews
